Friday, May 16, 2025

योगी सरकार का कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट, 31 अक्टूबर के साथ 1 नवंबर को रहेगी छुट्टी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली के अवसर पर 31 अक्टूबर के अलावा 1 नवंबर को भी अवकाश की घोषणा की है।

योगी आदित्यनाथ सरकार ने यह निर्णय लिया है कि अगले शनिवार, 9 नवंबर को शासकीय कार्यालय सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे, जबकि 1 नवंबर को दीपावली का अवकाश रहेगा।

इससे पहले, केवल 31 अक्टूबर को छुट्टी की घोषणा की गई थी, लेकिन अब 1 नवंबर को भी अवकाश घोषित कर दिया गया है। इस संबंध में आदेश जारी किया जा चुका है, जिससे प्रदेश में दो दिनों तक अवकाश रहेगा।
इस बार दिवाली यूपी सहित कई राज्यों में 31 अक्टूबर की शाम से 1 नवंबर की शाम 6 बजे तक मनाई जाएगी। इस विशेष अवसर को देखते हुए योगी सरकार ने कर्मचारियों को 1 नवंबर की छुट्टी देने का निर्णय लिया है, जिससे लोग इस त्योहार का आनंद अपने परिवार के साथ उठा सकें।
आदेश के अनुसार, उत्तर प्रदेश में दीपावली का पर्व 31 अक्टूबर 2024 के साथ-साथ 1 नवंबर 2024 को भी मनाया जाएगा। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए शासन ने विचार-विमर्श के बाद 1 नवंबर 2024 (शुक्रवार) को भी दीपावली का सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का निर्णय लिया है।
यह अवकाश निगोशिएबल इंस्ट्रुमेंट्स एक्ट 1881 के अधीन घोषित किया गया है।साथ ही, यह अवकाश इस शर्त पर दिया गया है कि 9 नवंबर 2024 (शनिवार) को शासकीय कार्यालय सामान्य कार्य दिवस की तरह खुले रहेंगे।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय