Saturday, May 18, 2024

गाजियाबाद होटल में खाने की पेमेंट को लेकर चाकू से हमला कर युवक को उतारा मौत के घाट, दो घायल

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

गाजियाबाद। मुरादनगर थाना क्षेत्र में खाना खाने गए युवकों का खाने के पैसों को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि चाकू चल गए और इसमें एक युवक की मौत हो गई। इस खूनी संघर्ष में दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल करते हुए कार्रवाई में जुट गई। घटना गुरुवार देर रात की बताई जा रही है।

दरअसल मुरादनगर क्षेत्र में रहने वाले नेकपुर गांव निवासी दिलशाद का पुत्र चांद (19) व उसका भाई बशारत (18) गांव के एक होटल पर बीती रात गुरुवार को खाना खाने गए थे। होटल गांव के यूसुफ के पुत्र शहजाद संचालित करता है। दोनों भाइयों ने खाना खाने के बाद पेमेंट को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद गांव में आकर दोनो पक्ष भिड़ गए और चाकू चल गए। जिसमें बशारत गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गंभीर हालात में मुरादनगर लाया गया, जहां से संजयनगर हॉस्पिटल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

इस मामले में मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि बशारत की हत्या आशु ने की है। बताया जा रहा है कि चाकूबाजी में दो अन्य युवक भी घायल हुए हैं। एसीपी मुरादनगर ने शुक्रवार को बताया कि परिजनों से तहरीर लेकर अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। जल्दी ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय