Friday, April 25, 2025

बहराइच में राइस मिल में लगी आग, दम घुटने से पांच श्रमिकों की मौत, तीन की हालत नाजुक

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच में स्थित एक चावल मिल में आग लगने की घटना सामने आई है। जहां आग के धुएं की चपेट में आने से पांच श्रमिकों की दम घुटने से मौत हो गई है, जबकि तीन लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। मामला दरगाह थाना क्षेत्र में स्थित राजगढ़िया राइस मिल का है। जानकारी के अनुसार, राजगढ़िया राइस मिल में अचानक आग लग गई, घटना के समय कई मजदूर मिल में ही मौजूद थे।

मोबाइल प्रकरण में पूर्व विधायक शाहनवाज राणा के परिवार को नोटिस, आवास के बाहर किया चस्पा

 

[irp cats=”24”]

बताया जा रहा है कि आग लगने के कारण मिल के अंदर धुआं भर गया, जिसकी चपेट में आने से कई लोगों की हालत बिगड़ गई। सीएमएस डॉक्टर एमएम त्रिपाठी ने बताया कि आठ लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिनमें से पांच लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि तीन का अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह मिल दरगाह थाना क्षेत्र में स्थित है। डॉक्टर की देखरेख में बाकी तीन मरीजों का इलाज किया जा रहा है। फिलहाल राइस मिल में आग लगने की वजह साफ नहीं हो पाई है और पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

 

पाकिस्तानी राजनयिक का दावा, सिंधु जल संधि को निलंबित करने की घोषणा फर्जी, भारत पर ढांचा ही नहीं

उल्लेखनीय है कि इन दिनों आग लगने की ज्यादातर घटनाएं सामने आ रही हैं। इससे पहले, 18 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के मेरठ के थाना भावनपुर क्षेत्र में फैन बॉक्स बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से वहां काम कर रहे चार कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए थे। जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री में रखे एक गैस सिलेंडर के फटने से आग तेजी से फैल गई थी।

 

मुज़फ्फरनगर में जीएसटी अफसरों ने दिलाया भरोसा-किसी भी व्यापारी का नहीं होगा उत्पीडऩ

 

 

झुलसे हुए मजदूरों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाकी कर्मचारी व फैक्ट्री मालिक समय रहते बाहर निकलकर जान बचाने में कामयाब रहे। आग इतनी भीषण थी कि उसका धुआं दूर तक देखा जा सकता था। वहीं, दम घुटने का भी ऐसा ही एक केस 3 अप्रैल को मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में भी देखा गया था जब गणगौर विसर्जन के लिए कुएं की सफाई में उतरे आठ मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई थी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय