Tuesday, April 8, 2025

हाथी के हमले में तीन महिलाओं की हुई मौत, एक महिला गंभीर रूप से घायल

अलीपुरद्वार। अलीपुरद्वार जिले के जलदापाड़ा नेशनल पार्क के मेंदाबारी जंगल में एक हाथी के हमले में तीन महिलाओं की मौत हो गई जबकि एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कालचीनी ब्लॉक के दक्षिण मेंदाबाड़ी इलाके की लगभग 10 महिलाएं ईंधन के लिए लकड़ी लाने के लिए जंगल गई थीं। लकड़ी बीनकर वापस लौटने के क्रम में यह घटना घटी।

अलीपुरद्वार जिला परिषद अध्यक्ष स्निग्धा शैवा घायल महिला को देखने अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने ने घटना पर दुख जताया है।

समूह की अन्य महिलाओं ने बताया कि जब वे घर जा रही थीं तो अचानक एक हाथी उनकी ओर आया। देखते ही देखते उसने तीनों महिलाओं को उठाकर पटक दिया। तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य महिला पर भी हाथी ने हमला कर दिया। वह भी गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें अलीपुरद्वार जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चांदमनी ओराओ और रेखा बर्मन नाम के दो महिलाओं का शव बरामद किया जा चुका है। शुक्रवार को शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। खबर है कि जंगल में तीसरे महिला के शव की तलाश की जा रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,432FansLike
5,533FollowersFollow
149,628SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय