Sunday, April 20, 2025

बलिया में महिला को युवक ने मारी गोली, हालत गंभीर,आरोपी फरार

बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मिश्र नेउरी में शुक्रवार सुबह आईटीबीपी जवान की पत्नी को एक युवक ने गोली मार दिया। घटना के बाद युवक मौके से फरार हो गया। घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे रेफर कर दिया गया।

जवहीं दियर निवासी सुदामा यादव शहर के मिश्र नेउरी में मकान बनवा कर रहते हैं। परिवार में उनकी पत्नी सिंधु, दो बच्चे और मां रहती है। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे उनके घर का दरवाजा खुलवाने के लिए पड़ोस में रहने वाले युवक ने आवाज दी। जैसे ही महिला ने दरवाजा खोला, युवक ने गोली मार दिया। गोली महिला के कंधे पर जा लगी। तड़के हुई इस घटना से आसपास के लोग सन्न रह गए। घायल महिला को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। आरोपी पूर्व परिचित है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।

 

पुलिस इस घटना के पीछे प्रेम प्रसंग को भी एक वजह मान रही है। इस बावत सीओ सिटी वैभव पाण्डेय ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें :  यूपी में चार डीएम कार्यालयों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, छानबीन में नहीं मिला काेई विस्फोटक
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय