Tuesday, May 20, 2025

मेरठ में संपत्ति विवाद में छोटे भाई ने किया बड़े भाई का कत्ल

मेरठ। सरधना थाना क्षेत्र के गांव नानू में शनिवार रात संपत्ति के विवाद में छोटे भाई ने सोते हुए बड़े भाई पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। सिर में कई वार होने से युवक खून से लथपथ हो गया। आनन फानन में परिजन युवक को अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्या के बाद घर में कोहराम मच गया है। पुलिस हत्यारोपी की तलाश कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय