Saturday, February 8, 2025

देवबंद में युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर की आत्महत्या, शव जंगल में पेड़ पर लटका मिला, मचा हडकंप 

देवबंद (सहारनपुर)। देवबंद सर्किल के बड़गांव थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव जंगल में पेड़ पर लटका मिला। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
जानकारी के अनुसार गांव मिर्जापुर में ओमपाल उर्फ ओम (24) पुत्र नाथीराम का शव जंगल में पेड़ पर लटकता हुआ मिला। ओमपाल का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा। बताया जाता है कि मृतक ने चादर से फांसी लगाकर आत्महत्या की है।
पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक युवक नशे का आदी बताया जा रहा है और घरेलू कलह के चलते उसने यह कदम उठाया है। पुलिस मामले छानबीन में लगी हुई है।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय