Thursday, April 24, 2025

सहारनपुर में युवक की ट्रैक्टर के नीचे दबने से हुई माैत, परिजनों में मचा कोहराम 

सहारनपुर।  सहारनपुर में एक युवक की ट्रैक्टर के पहिए के नीचे दबने से दर्दनाक माैत हो गई। युवक की माैत से उसके परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

सपा ने झंडे लगा रहे थे, ग्राम प्रधान समेत 11 नामजद व 26 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

 

[irp cats=”24”]

प्राप्त जानकारी के अनुसार सहारनपुर जनपद के रामपुर मनिहारान में गांव सोना अर्जुनपुर अमोली मार्ग पर संदिग्ध परिस्थिति में एक व्यक्ति की ट्रैक्टर के नीचे दबाने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस घटना को दुर्घटना मानकर चल रही है। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ मौजूद थी। थाना रामपुर पुलिस को सोना अर्जुनपुर अमोली मार्ग पर एक व्यक्ति के ट्रैक्टर के नीचे दबा होने की सूचना मिली।

 

मुज़फ्फरनगर में मंसूरपुर में ट्रक लूटा, चालक में बंधक बनाकर सोंटा के जंगल में फेंका

 

सूचना पर थाना प्रभारी संजीव कुमार में फोर्स घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों से घटना जानकारी ली। मृतक व्यक्ति की पहचान थाना नानौता क्षेत्र के गांव कल्लरपुर राजपूत निवासी अशोक (35)पुत्र विजयपाल के रूप में हुई ग्रामीणों ने बताया मृतक व्यक्ति ट्रैक्टर-ट्रॉली चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय