Thursday, April 24, 2025

अप्रैल में तापमान 40 के पार, इस सप्ताह इन जिलों में लू के आसार

मेरठ। यूपी में गर्मी के बीच लू के थपेड़े लगने शुरु हो गए हैं। लोगों को आने वाले समय में अभी गर्मी से राहत मिलने के कोई आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने अगले सप्ताह से तापमान में और वृद्धि की संभावना जताई है। लोगों को गर्मी में बचने के लिए खान-पान के साथ लोगों को सेहत का ख्याल रखने की सलाह दी गई है।

रविवार सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। अप्रैल में जून जैसी गर्मी पड़ रही है। पिछले एक सप्ताह से तापमान में हुई बढ़ोतरी से लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। दिन में 10 बजे से सड़कों पर सन्नाटा पसर रहा है।

गाजियाबाद और नोएडा में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास रहा और न्यूनतम तापमान भी 22 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

[irp cats=”24”]

मौसम वैज्ञानिक डा. एन सुभाष ने बताया कि अगले सप्ताह तक अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 22 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। साथ ही गर्म हवा भी चलेगी। इससे लोगों को लू का अहसास हाेगा। उन्होंने धूप से बचने की सलाह दी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय