Wednesday, May 21, 2025

मुजफ्फरनगर में संदिग्ध परिस्थितियों में किशोर की मौत, जहर देने का आरोप

मुजफ्फरनगर। दलित किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आरोप है कि किशोर को ज़हर दिया गया था। आशंका जताई जा रही है कि युवती से संबंध होने की नाराजगी पर किशोर को ज़हर दिया गया। हालांकि परिजनों ने सीधे हत्या का आरोप लगाया है।

मुजफ्फरनगर नई मंडी क्षेत्र के अलमासपुर में रहने वाली महिला प्रमिला और उसके परिजनों ने देर रात नई मंडी कोतवाली में हंगामा किया। बताया कि उसका बेटा 14 वर्षीय विशाल 22 फरवरी सुबह से गायब हो गया था। जिसके बाद कुछ लोग उसके घर आए थे और आरोप लगाया था कि विशाल ने उनकी बेटी को मैसेज किए हैं।

प्रमिला का कहना है कि उसके बाद से विशाल घर नहीं लौटा था। बताया कि जब वह काम पर जा रही थी तो विशाल उसे रास्ते में उल्टियां करता हुआ मिला था। जिसे तुरंत ले जाकर नई मंडी एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां चिकित्सकों ने बताया था कि किसी जहरीले पदार्थ के कारण विशाल की हालत बिगड़ गई है। उसके बाद विशाल को गंभीर अवस्था में अस्पताल से भेज दिया गया था।

परमिला का कहना है कि वह उसे घर ले गई थी जहां उसकी मौत हो गई। आरोप लगाया कि एक युवती से संबंधों के आक्रोश में विशाल को जहर देकर मारा गया है। इससे पहले उसके साथ मारपीट भी की गई है।

प्रमिला ने बताया कि विशाल के शरीर पर चोट के निशान है। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक नई मंडी कोतवाली विजेंद्र रावत का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय