Saturday, April 26, 2025

सहारनपुर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिचित के घेर में फंदे पर लटका मिला शव

सहारनपुर (सरसावा)।सहारनपुर जनपद के थाना सरसावा क्षेत्र के राधा स्वामी काॅलोनी निवासी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिचित के घेर में युवक का शव फंदे पर लटका हुआ मिला। सूचना मिलते ही पुलिस भी फोरेंसिक टीम को लेकर मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि मृतक आर्थिक परेशानी में भी था।

 

 

[irp cats=”24”]

प्राप्त जानकारी के अनुसार राहुल कश्यप पुत्र बृजपाल कश्यप (23) निवासी राधा स्वामी कॉलोनी अपने परिचित दुष्यंत पुत्र जितेंद्र निवासी शालीमार गार्डन के घेर पेड़ से लटककर फांसी लगा ली। वहां परिवार के सभी सदस्य बांगड़ गए हुए थे। लोगों ने घेर में खड़े पेड़ पर उसका शव फंदे से लटका देखा तो पुलिस और परिवार को सूचना दी। पुलिस ने शव को पेड़ से उतार कर कब्जे में लेते हुए अग्रिम कार्रवाई की।

 

 

पुलिस जहां मामले को आत्महत्या बता रही है वहीं लोगों का कहना है कि यदि उसे आत्महत्या करनी थी तो उसने परिचित के घर ही क्यों की। उधर, पुलिस ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का लग रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। यदि रिपोर्ट में कुछ संदिग्ध आता है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय