Friday, May 9, 2025

ग्रेटर नोएडा के नामी स्कूल में स्विमिंग पूल की खुदाई में एक की मौत, दो घायल

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के थाना सूरजपुर क्षेत्र स्थित एक नामी व चर्चित स्कूल में आज बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में एक शख्स की मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से दो लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

 

निजी स्कूल में हुई घटना की जानकारी देते हुए एडीसीपी सेंट्रल नोएडा हृदेश कठेरिया ने बताया कि आज थाना सूरजपुर क्षेत्र स्थित एक स्कूल में स्विमिंग पूल की दीवार की खुदाई करते समय दीवार के नीचे तीन मजदूर दब गए। जिसमें से एक मजदूर बाबूलाल की ईलाज के दौरान मौत हो गयी, जबकि दो मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई है।

 

 

 

 

उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य के दौरान सेफ्टी नियमों का पालन नहीं करने पर पुलिस ने ठेकेदार को हिरासत में लेकर अन्य आवश्यक कार्यवाही कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय