Tuesday, April 22, 2025

कैराना में हादसे में घायल युवक ने उपचार के दौरान तोड़ा दम 

कैराना -गत दस दिन पूर्व बाइक से मेरठ जा रहा युवक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गम्भीर रूप से घायल हो गया था। जिसका उपचार मेरठ में स्थित अस्पताल में चल रहा था। युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जिसके बाद पोस्टमार्टम कर शव को सुपुर्द- ए- खाक किया गया।
क्षेत्र के गांव रामडा निवासी नौशाद पुत्र युसूफ बाइक पर सवार होकर मेरठ जा रहा था। इसी दौरान हाइवे पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर उसे गम्भीर रूप से घायल कर दिया था।
परिजनों ने घायल को उपचार हेतु मेरठ में स्थित अस्पताल में भर्ती कराया था।  उपचार के दौरान पीड़ित नौशाद की हालत बिगड़ गई। जिसके बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर स्वजनो  में कोहराम मच गया। मृतक युवक के पांच संतान बताई गई है।  पोस्टमार्टम के बाद गांव में स्थित कब्रिस्तान में शव को सुपुर्द-ए खाक कर दिया गया।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय