Monday, May 19, 2025

सहारनपुर में युवक की गला रेतकर हत्या, शव दबनी कब्रिस्तान के पास मिला

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद के थाना कुतुबशेर में एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। युवक का शव दबनी कब्रिस्तान के पास मिला है। भाई और मामा ने घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर
लिया है।
देहात कोतवाली के हनुमान नगर मोहल्ले का रहने वाले वसीम (27) का शव थाना देहात कोतवाली के दबनी वाले कब्रिस्तान के पास मिला है। युवक के गले पर धारदार हथियार से कई वार किए गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और परिजनों को सूचना दी। परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे। शव मोर्चरी में रखा गया है।पुलिस ने बताया कि घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि पारिवारिक विवाद में युवक की हत्या हुई है। युवक एक पैर से विकलांग था। जिसने आर्टिफिशियल पैर चढ़वाया हुआ था। वारदात को अंजाम देने वाले भाई और उसके मामा को पकड़ लिया गया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय