Monday, April 28, 2025

सहारनपुर में युवक की हत्या, शव गांव के बाहर खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला

सहारनपुर (बेहट)। टोली गांव के पास युवक की हत्या कर दी गई, जिसका शव गांव के बाहर खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। युवक के सिर और पैरों पर चोट के निशान थे। आशंका है कि किसी अन्य स्थान पर हत्या कर शव को यहां फेंका गया है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी।
ग्रामीणों को दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे से गांव टोली को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग पर खून से लथपथ हालत में एक युवक का अर्धनग्न शव पड़ा हुआ दिखाई दिया। जिसकी उम्र करीब 35 साल थी। वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मृतक के शरीर पर केवल निक्कर था। उसके पास से ऐसा कोई भी साक्ष्य नहीं मिला, जिसके आधार पर शिनाख्त हो सके। पुलिस ने आसपास छानबीन की। प्राथमिक जांच में आया कि युवक की हत्या की गई है।
हालांकि मौके पर ऐसा कोई प्रमाण नहीं मिला, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि यहीं पर हत्या की गई है। ऐसे में आशंका यह भी जताई जा रही है कि युवक की हत्या किसी दूसरे स्थान पर की गई है, जिसके बाद शव को यहां पर लाकर फेंक दिया गया
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय