Friday, May 9, 2025

यूपी पुलिस भर्ती में उम्र में छूट की मांग को लेकर नौजवानों ने किया केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के घर प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा

मुजफ्फरनगर। युवाओं ने यूपी पुलिस भर्ती में उम्र में छूट की मांग को लेकर केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान के आवास पर प्रदर्शन किया। इस दौरान मंत्री संजीव बालियान को मांग पत्र सौंपा।

यूपी पुलिस की भर्ती में उम्र की छूट के लिए युवाओं ने केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान के आवास पर आज सुबह प्रदर्शन किया। युवाओं का कहना था कि भर्ती प्रक्रिया पांच साल की देरी से शुरू हुई, इसलिए छूट मिलनी चाहिए। सोमवार को युवा केंद्रीय राज्यमंत्री के एटूजेड कॉलोनी स्थित आवास पर पहुंचे। युवाओं ने कहा कि 60244 पर पर भर्ती के लिए 27 दिसंबर से आवेदन मांगे गए हैं। यह भर्ती 2018 में होनी थी, इंतजार में हमारी उम्र निकल गई। इस वजह से अब उम्र में पांच साल की छूट मिलनी चाहिए। युवाओं के सामने रोजगार का संकट है।

उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया लटकने में युवाओं का दोष नहीं, बल्कि सरकार की चूक रही है। ऐसे में अब युवाओं को उम्र की छूट देना भी सरकार की जिम्मेदारी है। इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान को मांग पत्र सौंपा गया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय