Friday, March 28, 2025

 माउंटेन बाइकिंग प्रतियेागिताः उत्तराखंड के लिए रहा शुभ

नैनीताल। राष्ट्रीय खेलों के इतिहास में सोमवार को एक और ताज जुड़ गया। उत्तराखंड में आयोजित हो रहे 38 वें राष्ट्रीय खेलों में पहली बार नैनीताल जनपद के सातताल में माउंटेन साइकिलिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ और यह प्रतियोगिता उत्तराखंड के लिये भी शुभ रही। उत्तराखंड ने आज हुई दो प्रतियोगिताओं में से एक में कांस्य पदक जीत लिया।

प्रतियोगिता के महिला वर्ग में कुल 16 महिला प्रतिभागियों में से महाराष्ट्र की परिणीता सुमन ने स्वर्ण, कर्नाटक की स्टार नारजे ने रजत और उत्तराखंड की सुनीता श्रेष्ठा ने कांस्य पदक प्राप्त किया। वहीं पुरुष वर्ग में कुल 15 प्रतिभागियों में से सर्विस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के खुशीराम घारती ने स्वर्ण, मणिपुर के खारकिसिंग एडोनिस टौंगपू ने रजत और सर्विस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के कमलेश राणा ने कांस्य पदक जीता।

उल्लेखनीय है कि वर्तमान में उत्तराखंड के नैनीताल निवासी विमल चौधरी देश की साइकिलिंग की सबसे बड़ी संस्था साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और साइकिलिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष हैं। बताया जाता है कि उन्हीं के प्रयासों से राष्ट्रीय खेलों में पहली बार माउंटेन बाइकिंग को शुरू किया गया है और नैनीताल के सातताल में माउंटेन बाइकिंग के लिये दो से पांच मीटर चौड़ा पहाड़ी ट्रैक बनाया गया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय