Saturday, April 12, 2025

मेरठ में यूपी के राज्यमंत्री के आवास के सामने सांड ने बुजुर्ग को पटका,हवा में उछलकर जमीन पर जा गिरा

मेरठ। मेरठ में यूपी के राज्यमंत्री के आवास के सामने 85 वर्षीय कृपाल सिंह को एक आवारा सांड ने हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। बुजुर्ग व्यक्ति को सांड ने इतनी जोर से पटका कि वह हवा में उछलकर जमीन पर गिरे, जिससे उनकी पेट की आंत बाहर आ गई और सिर में भी गंभीर चोटें आईं। यह घटना नगर निगम के आवारा पशुओं को संभालने में असफलता की ओर इशारा करती है, जो नागरिकों के लिए गंभीर खतरा बन गई है।

 

इस घटना को लेकर स्थानीय नागरिकों में आक्रोश है, और वे नगर निगम के अधिकारियों, खासतौर पर नगर आयुक्त को इसके लिए जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। आवारा पशुओं के खिलाफ अभियान शुरू करने की मांग जोर पकड़ रही है, ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

यह भी पढ़ें :  होटल हारमनी कैसीनो मामला: भाजपा नेता समेत सभी आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट तैयार
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय