Wednesday, May 21, 2025

गाजियाबाद में थाना साहिबाबाद पुलिस ने लूट का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

गाजियाबाद। गाजियाबाद के थाना साहिबाबाद पुलिस ने लूट की घटना का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बीती शाम पुलिस की मुठभेड़ में दो बदमाशों को भी पकड़ लिया गया था, जो पाइप मार्केट में हुई लूट में शामिल थे। इन दोनों बदमाशों के अन्य दो साथियों को भी पुलिस ने मोड़ पेड़ के पास से गिरफ्तार किया, जो पूछताछ के बाद गिरफ्तार हुए।

गिरफ्तार आरोपियों ने अपना अपराध कबूल किया है। उन्होंने बताया कि वे सभी गाजियाबाद के ही रहने वाले हैं। इनमें से एक आरोपी ने यह जानकारी एकत्रित की थी कि पाइप मार्केट में एक दुकान में लूट करने पर उन्हें 20 से 25 लाख रुपए मिल सकते हैं, इसी वजह से उन्होंने लूट की घटना को अंजाम दिया। हालांकि, लूट के दौरान उन्हें केवल 80,000 रुपए मिले थे और इसके साथ ही व्यापारियों के मोबाइल भी लूट लिए थे।

इस लूट के खुलासे के बाद साहिबाबाद पाइप मार्केट के व्यापारी एकत्रित होकर प्रेस वार्ता में डीसीपी और उनकी टीम को धन्यवाद देने पहुंचे। व्यापारियों ने इस घटना का सफल अनावरण करने में जुटी डीसीपी टीम को ₹11,000 का इनाम दिया। साथ ही डीसीपी ट्रांस हिंडन ने लूट के खुलासे में लगी टीम को ₹25,000 का इनाम देने की घोषणा की है।

https://royalbulletin.in/more-than-100-terrorists-piled-up-under-operation-sindoor/336047

कुल मिलाकर, चंद दिनों में लूट का खुलासा हुआ और सभी आरोपी गिरफ्तार किए गए। व्यापारी वर्ग पुलिस की कार्यशैली से काफी खुश नजर आए।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय