Monday, February 24, 2025

बाबा अंबेडकर के संविधान को बचाने व किसान हितों की लड़ाई से सपा पीछे नही हटेगी: हरेंन्द्र मलिक

मुजफ़्फरनगर। शाहपुर में सपा नेता सतेंद्र पाल द्वारा कल्पना चावला इंटर कॉलेज शाहपुर में आयोजित पीडीए चर्चा कार्यक्रम को सपा के राष्ट्रीय महासचिव व मुजफ्फरनगर लोकसभा सांसद हरेंद्र मलिक ने संबोधित करते हुए कहा कि  भाजपा सरकार चंद उद्योगपतियों के इशारों पर तानाशाही जारी रखने के लिए बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के संविधान को लगातार कमजोर कर बदलना चाहती है।

युद्ध की तीसरी वर्षगांठ से पहले रूस का यूक्रेन पर बड़ा हमला, जेलेंस्की बोले – यह ‘हवाई आतंकवाद’

उन्होंने कहा कि किसानों के खिलाफ काले कानून की साजिश रचने वाली भाजपा से किसानों के हितों की सोच की कल्पना नहीं की जा सकती, युवाओं को नौकरी देने के बजाय उनके आरक्षण को खत्म करने की साजिश भाजपा लगातार रच रही है। आज के समय में केवल समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ही संविधान बचाने युवाओं के रोजगार आरक्षण तथा किसानों के हितों की लड़ाई लड़ रहे हैं। बाबा भीमराव अंबेडकर व किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह के विचारों को लागू करने की समाजवादी पार्टी लड़ाई लड़ती रहेगी।

हिजबुल्लाह नेता हसन नसरल्लाह के अंतिम संस्कार में हजारों लोग शामिल, ईरान के खामेनेई बाले – लड़ाई जारी रहेगी

समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष जिया चौधरी एडवोकेट, समाजवादी पार्टी प्रदेश सचिव विनय पाल, समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी ने कहा कि पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक तथा वंचितों कमजोरों के अधिकारों तथा हिस्सेदारी लेने के संघर्ष से समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता पीछे नहीं हटेंगे। देश में सर्व समाज के हितों की बात करने के लिए सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की लोकप्रियता पूरे देश में बढ़ी है, जिसका उदाहरण लोकसभा चुनाव का परिणाम है।

पड़ोसी देश से अजीब आवाजें आईं, उम्मीद है वह टीवी टूटने की होंगी, भारत की जीत पर दिल्ली पुलिस

कार्यक्रम में मुख्य रूप से बुढ़ाना विधानसभा अध्यक्ष अकरम खान, जिला महासचिव चौधरी विकिल गोल्डी अहलावत, सपा जिला सचिव अनेश निर्वाल, राहुल चौधरी जिला उपाध्यक्ष, युवजन सभा जाउल चौधरी, प्रदीप डबास सपा नेता, इमलाक प्रधान, सपा छात्र सभा महानगर अध्यक्ष नदीम मलिक, सपा सोशल मीडिया इंचार्ज नवेद रंगरेज सहित क्षेत्रीय सपा पदाधिकारी कार्यकर्ता व सैकड़ो क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय