Sunday, February 23, 2025

मुज़फ्फरनगर के वकील से मेरठ के डॉक्टरों ने ठगे सवा 6 लाख रुपये, गुर्दा बदलने के नाम पर की ठगी

मुजफ्फरनगर। मौहल्ला खालापार निवासी बीमार एक महिला को गुर्दा ट्रांसप्लांट कराने के नाम पर मेरठ के तीन डॉक्टरों की मदद से एक युवक ने सवा छह लाख रुपये ठग लिए। थाना खालापार पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।

MSP पर होगा 19 मार्च को फैसला, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसान संगठनों से की वार्ता, जताया मुद्दे के हल का भरोसा

मौहल्ला योगेंद्रपुरी निवासी अधिवक्ता इनाम इलाही त्यागी ने यह मुकदमा दर्ज कराया कि उनकी पुत्रवधु गुर्दे खराब होने के कारण बीमार है। मेरठ निवासी रिश्तेदार दानिश मेरठ में सहारा पैथोलॉजी चला रहा है, जिस पर डॉक्टर आरिफ है। मार्च 2024 में दानिश और उसकी किठौर निवासी सास आशय घर पर आए थे। आशय उनकी पुत्रवधु की ताऊ की बेटी है। आशय ने उनकी पुत्रवधु को गुर्दा देने की बात की। इस बारे में उन्होंने डॉक्टरों से भी संपर्क होना बताया था।

मुज़फ्फरनगर में शांति समिति की बैठक आयोजित, डीएम व एसएसपी ने कावड़ मार्ग का किया निरीक्षण

मेरठ के डॉक्टर वैभव के खाते में पांच हजार भी उनसे जमा कराए। बताया कि जल्द ही उन्हें गुर्दा ट्रांसप्लांट के बारे में पूरा प्लान बताया जाएगा। आरोप है कि एक दिन दानिश के साथ आकर डॉक्टर वैभव एवं उनकी एक जूनियर महिला डॉक्टर ने पूरा प्लान बताया। उनसे तीस लाख रुपये मांगे गए। दस लाख बतौर एडवांस मांगे। मेरठ के डॉक्टर रोहित, डॉक्टर वैभव और डॉक्टर आरिफ, दानिश और आशय ने कई बार में सवा लाख छह लाख रुपये ले लिए।

त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज समिति संगठन की पंचायत में दिया एकजुटता पर बल, समाज को संगठित करने पर जोर

मेरठ बुलाकर पीडि़ता की जांच भी की गई। जल्द काम होने का आश्वासन दिया गया। काफी समय बीतने पर जब काम के लिए दबाव बनाया, तो बहाने बनाए जाने लगे। गुर्दा देने की सहमति देने वाली महिला आशय ने भी संपर्क करने पर कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया, तब जानकारी करने पर पता चला कि आरोपियों का मेरठ में पूरा रैकेट है। पीडि़त पक्ष ने इस बारे में एसएसपी अभिषेक सिंह से संपर्क किया, तब खालापार थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय