Friday, April 25, 2025

मुज़फ्फरनगर में बीजेपी का झंडा लगाकर हो रहा था मछलियों का शिकार, 10 शिकारी गिरफ्तार

मोरना। सेंचुरी क्षेत्र की गंगा में मछली का शिकार लगातार जारी है। शिकार की सूचना पर पुलिस ने छापामारी करते हुए सोलानी नदी के पास से दस शिकारियों को गिरफ्तार कर लिया। शिकारियों के पास से पुलिस ने भारी मात्रा में मछली व जाल एक स्कॉर्पियो गाड़ी से बरामद कर लिया तथा आरोपियों को थाने लाकर कार्रवाई की गयी।

भोपा थाना क्षेत्र के मजलिसपुर तौफीर  के रास्ते पर शनिवार की रात्रि पुलिस वाहन चेकिंग अभियान चलाए  हुई थी कि तभी मुखबिर से सूचना मिली कि बाण गंगा में मछलियों का शिकार कर गाड़ी द्वारा शिकारी आ रहे हैं।

[irp cats=”24”]

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मजलिसपुर तौफीर  की ओर से आ रही स्कॉर्पियो गाड़ी को रोक लिया तथा गाड़ी की तलाशी ली गई तो गाड़ी से भारी मात्रा में मछली तथा मछली पकड़ने का जाल व अन्य सामान बरामद किया।

पुलिस ने कार में बैठे दस आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने ले आई. पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम कलुआ, अशरफ अली, अब्दुल, जमील, फुरकान, शफीक, शकील, अनीश, इरफान, इंतजार, निवासी गण शेरपुर थाना कोतवाली मुजफ्फरनगर बताएं।

थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय