Monday, March 31, 2025

जेल सुपरिटेंडेंट के पद पर 10 की हुई पदोन्नति,देखें किसको कहा भेजा

लखनऊ। जेल सुपरिंटेंडेंट के पद पर पदोन्नति पाए 10 जेल अधीक्षकों की नई तैनाती के आदेश जारी कर दिये गये हैं। जहां लम्बे समय से अधीक्षक का पद खाली था। कारागार विभाग के प्रमुख सचिव राजेश सिंह ने पदोन्नत जेल अधीक्षकों की नई तैनाती के आदेश जारी कर दिए है।

जहा नारी निकेतन लखनऊ में तैनात राम कुबेर सिंह को जिला कारागार बलरामपुर, जिला जेल गाजियाबाद के कुलदीप सिंह भदौरिया को जिला कारागार इटावा, धीरज कुमार सिन्हा को जिला जेल बुलंदशहर से जिला जेल कानपुर देहात, राजेश कुमार पाण्डेय-1 को जिला जेल शाहजहांपुर से जिला कारागार पीलीभीत, राजेन्द्र प्रताप चौधरी को जिला कारागार सहारनपुर से जिला जेल मिर्जापुर, राजेश कुमार राय प्रथम को जिला कारागार प्रतापगढ़ से जिला जेल संतकबीरनगर, सतीश चन्द्र त्रिपाठी को केन्द्रीय कारागार इटावा से जिला कारागार हरदोई, आनन्द कुमार शुक्ला को जिला कारागार बहराइच से जिला जेल मऊ तथा आदित्य कुमार को जिला जेल महराजगंज से जिला जेल आजमगढ़ तबादला किया गया है। वहीं सत्य प्रकाश को जिला जेल रायबरेली से जिला कारागार गाजीपुर भेजा गया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय