Wednesday, April 2, 2025

नोएडा में फर्जी दस्तावेज दिखाकर प्लाट बेचने में धोखाधड़ी करने वाला 10 हजारी बदमाश गिरफ्तार

नोएडा। थाना फेस-दो पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में वांछित चल रहे 10 हजार रुपए के एक ईनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी फर्जी दस्तावेज दिखाकर लोगों को प्लाट बेचता था।

 

थाना फेस-2 के प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल तिवारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने संदीप सभरवाल पुत्र रमेश चंद निवासी सेक्टर-26 नोएडा को गिरफ्तार किया है।

 

उन्होंने बताया कि इसकी उम्र 43 वर्ष है। थाना प्रभारी ने बताया कि इसके खिलाफ थाने में एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि कि इसने फर्जी दस्तावेज दिखाकर धोखाधड़ी करके प्लाट बेचने के नाम पर 13 लाख 3 हजार रुपए हड़प लिया था। उन्होंने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय