Friday, April 25, 2025

ग्रेटर नोएडा में कोर्ट के आदेश पर 10 हजार लीटर अवैध शराब को किया नष्‍ट

ग्रेटर नोएडा। थाना-सूरजपुर पुलिस ने न्यायालय के आदेशानुसार बीते सालों में पकड़ी गई 10,371 लीटर अवैध शराब को नष्ट किया है।

पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार माल निरस्तीकरण के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत 21 नवंबर को सहायक पुलिस आयुक्त तृतीय सेन्ट्रल नोएडा, आबकारी निरीक्षक व थाना प्रभारी सूरजपुर की मौजूदगी में न्यायालय के आदेशानुसार विगत वर्षाे में दाखिल आबकारी अधिनियम से सम्बन्धित 136 अभियोग में बरामद 10,371 लीटर शराब को नष्ट किया गया है।

नष्ट की गयी शराब की अनुमानित कीमत 52 लाख रुपये है। गौरतलब है की पुलिस कमिश्नरेट नोएडा ने बीते साल अवैध शराब के लिए अभियान चलाया था। इसमे कई थाना इलाके में कई सौ लीटर अवैध शराब पकड़ी गई थी।

[irp cats=”24”]

इन मामलों को न्यायालय में पेश किया गया था। जिसके बाद न्यायालय के आदेश के बाद इस से पहले भी कई थानों ने अवैध शराब को नष्ट किया था।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय