Monday, April 28, 2025

मुजफ्फरनगर में बचन सिंह कॉलोनी में दसवीं के छात्र ने की फांसी लगाकर आत्महत्या

मुजफ्फरनगर। थाना नई मंडी थाना क्षेत्र में दसवीं कक्षा के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस दुखद घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पुलिस भी मौके पर पहुंची।

जानकारी के अनुसार थाना नई मंडी क्षेत्र के मौहल्ला बच्चन सिंह कॉलोनी में तुषार पुत्र बिजेंद्र उम्र 17 वर्ष ने अपने घर की छत पर बने टीन शैड में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से परिवार में मातम छाया हुआ है।

बताया जा रहा है कि मूलरुप से छपार निवासी बिजेंद्र मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। उसका पुत्र तुषार हाईस्कूल का छात्र है, जिसने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर जान दी है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय