Sunday, February 23, 2025

असम में बस और ट्रक की टक्कर, 12 की मौत, 25 घायल

गुवाहाटी। असम के गोलाघाट जिले में बुधवार को एक बस और ट्रक की टक्कर में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। हादसा बुधवार सुबह करीब 5 बजे डेरगांव के पास बालिजन इलाके में हुआ।

गोलाघाट के एसपी राजेन सिंह ने कहा: “सभी मृतक और घायल व्यक्ति बस से यात्रा कर रहे थे। बस कंबांधा इलाके से तिलंगा मंदिर की ओर जा रही थी। विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई।”

पुलिस के मुताबिक, 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और बाकी दो ने जोरहाट मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में दम तोड़ दिया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय