Tuesday, April 29, 2025

अफगानिस्तान में भूकंप के झटके, 13 लोग घायल

हेरात। अफगानिस्तान के पश्चिमी हेरात प्रांत में शनिवार देर रात आए ताजा भूकंप में 13 लोग घायल हो गये।
प्रांत के क्षेत्रीय अस्पताल के प्रमुख नूर गुल वलीजादा ने रविवार को बताया कि भूकंप के झटके कल देर रात महसूस किये गये। उन्होंने कहा कि घायल लोगों को अस्पताल ले जाया गया है।

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के आंकड़ों के अनुसार रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.0 मापी गयी। भूकंप का केंद्र जमीन की सतह से 10 किमी की गहराई में स्थित था।
गौरतलब है कि रविवार को भी स्थानीय समयानुसार सुबह 9:20 बजे हेरात में 4.8 तीव्रता का एक और भूकंप का झटका महसूस किया गया।

अधिकारी ने पुष्टि की कि कुल 13 घायल व्यक्तियों को अस्पताल ले जाया गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, भूकंप से संपत्ति को भी नुकसान हुआ है।

[irp cats=”24”]

गौरतलब है कि सात अक्टूबर के बाद से हेरात और पड़ोसी बदगीस एवं फराह प्रांतों में भूकंप के कई झटके आए, जिससे हजारों लोग हताहत हुए। इसके अलावा हजारों मकान नष्ट हो गए।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय