Sunday, May 11, 2025

छत्तीसगढ़ में निजी कंपनी के कर्मचारियों से भरी बस खाई में गिरी, 14 की मौत

रायपुर। छत्तीसगढ़ में रायपुर÷दुर्ग मार्ग पर एक निजी कंपनी के कर्मचारियों से भरी बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई है और बड़ी तादाद कर्मचारी घायल हैं।

 

कुम्हारी स्थित एक निजी कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी से भरी बस कुम्हारी टोल प्लाजा के करीब अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग घायल हैं। राहत और बचाव का कार्य जारी है।

 

मौके पर पहुंचे राजनांदगांव के सांसद और भाजपा के प्रत्याशी विजय बघेल ने संवाददाताओं से चर्चा करते हुए बताया है कि हादसे में कुल 14 लोगों की मौत हुई है।

 

बताया गया है कि इस बस में एक कंपनी के लगभग 40 कर्मचारी सवार थे और यह बस रायपुर-दुर्ग मार्ग पर दौड़ रही थी। इसी दौरान यह हादसा हुआ।

 

राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस हादसे पर कहा, “दुर्ग के कुम्हारी के पास निजी कंपनी के कर्मचारियों से भरी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की दुखद सूचना प्राप्त हुई। इस दुर्घटना में 11 कर्मचारियों के निधन का समाचार प्राप्त हो रहा है। दुर्घटना में घायल कर्मचारियों के इलाज का समुचित प्रबंध किया गया है। मैं उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।”

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय