Saturday, May 10, 2025

नोएडा के इंडियन ऑयल अपार्टमेंट से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की हुई मौत

नोएडा। थाना सेक्टर-58 क्षेत्र के सेक्टर-55 स्थित इंडियन ऑयल अपार्टमेंट में निर्माण में काम करते समय एक बढई के साथ आए 14 वर्षीय बच्चा ऊंचाई से नीचे गिर गया। उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 

जाट कॉलोनी में निर्वाल हॉस्पिटल के खिलाफ लोगों में भड़का गुस्सा, नेताओं और अफसरों से जताई नाराजगी

 

जानकारी के अनुसार थाना सेक्टर-58 क्षेत्र के सेक्टर-55 स्थित इंडियन ऑयल अपार्टमेंट में निर्माण का कार्य चल रहा है। वहां पर विनोद नामक कारपेंटर अपने साथ रिंकू (14 वर्ष) पुत्र हुकुम सिंह निवासी सिकंदराबाद जनपद बुलंदशहर को अपने साथ लेकर आया था। सोसायटी के लोगों ने उसे मना कर दिया कि यहां पर कम उम्र का बच्चा काम नहीं करेगा। उसने सोसायटी के लोगों से कहा कि यह उसका भतीजा है। यह काम नहीं करेगा, लेकिन शाम तक उसके साथ रहेगा।

 

 

मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह में खाना खाने से सैकड़ों फूड प्वाइजनिंग का शिकार

 

इसी बीच रिंकू बालकनी से नीचे झांकने लगा और वह असंतुलित होकर नीचे गिर गया। उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जो व्यक्ति उसे सोसायटी में लेकर आया था, उससे भी पुलिस पूछताछ कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय