Friday, May 9, 2025

मेरठ में पिता ने उठाया खौफनाक कदम, अपने ही हाथों बेटे को दी भयानक मौत, जानकर रह जाएंगे हैरान

मेरठ। सरधना में अवैध संबंधों के चलते एक पिता ने अपने ही बेटे को मौत के घाट उतार दिया। युवक कई दिनों से लापता चल रहा था। मां की तहरीर पर पुलिस उसे तलाश कर रही थी। रविवार को पुलिस जांच में पूरी वारदात सामने आई है।

मेरठ के सरधना में एक व्यक्ति ने अवैध संबंधों के चलते अपने बेटे को मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद बेटे के शव को नदी में बहा दिया गया। आरोपी पंजाब नेशनल बैंक की एक शाखा में सुरक्षाकर्मी बताया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार सरधना के गांव छुर में अवैध संबंधों के चलते पिता ने ही पुत्र को मौत के घाट उतार दिया। कलयुगी पिता ने पुत्रवधू से अवैध संबंध के कारण रास्ते में से बेटे को हटाने के लिए खुद ही उसकी हत्या कर दी। इसके बाद गांव के ही एक युवक के साथ मिलकर हिंडन नदी में शव बहा दिया। पुलिस और पीएसी गोताखोर शव की तलाश में जुटे हैं।

बताया गया कि सचिन पुत्र संजीव उर्फ बारू की हत्या की गई। एक सप्ताह पहले मां ने गुमशुदगी की तहरीर दी थी। जिसके बाद पुलिस युवक की तलाश में जुटी थी। पिता संजीव आर्मी से सेवानिवृत्त है। फिलहाल पीएनबी शाखा सरधना में सुरक्षाकर्मी है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय