Wednesday, April 16, 2025

हिमाचल प्रदेश में लकड़ी की तस्‍करी रोकने के लिए वन चौकियों पर ही बनेंगे पुलिस पोस्‍ट

शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को लकड़ी की तस्करी को रोकने के लिए वन चौकियों को पुलिस चौकियों के साथ एकीकृत करने का निर्देश जारी किया।

मुख्यमंत्री ने यहां वन विभाग की एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए एकीकृत चौकियों पर सीसीटीवी सर्विलांस सहित एडवांस टेक्नोलॉजी की इंस्टॉलेशन पर जोर दिया। सीएम ने कहा कि लकड़ी की तस्करी से सरकार को राजस्व की हानि होती है और वन विभाग को अवैध व्यापार पर लगाम लगाने के लिए सक्रिय कदम उठाने चाहिए।

हिमाचल के जंगल उत्तरी भारत के फेफड़ों की तरह काम करते हैं। इसके अलावा पेड़ राज्य के लिए अत्यधिक मूल्यवान संपत्ति हैं। हालांकि, मूसलाधार बारिश ने उन्हें काफी क्षति पहुंचाई है, जिससे भारी नुकसान हुआ है।

मुख्यमंत्री ने वन विभाग द्वारा जंगलों से उखाड़े गए पेड़ों को तुरंत हटाने और उनका उचित निपटान सुनिश्चित करने के महत्व पर जोर दिया। सीएम ने पांच वन मंडलों- ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, नालागढ़ और कुटलैहड़ में खैर के पेड़ों की कटाई की कार्य योजनाओं की भी समीक्षा की।

 

 

यह भी पढ़ें :  महाराष्ट्र : जिला परिषद स्कूलों में विद्यार्थियों की घटती संख्या पर मंत्री चिंतित, छात्रों की संख्या बढ़ाने पर जोर
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय