Monday, May 19, 2025

ग्रेटर नोएडा की ग्रैंड सोसायटी में अवैध रूप से रह रहे 16 विदेशी नागरिक गिरफ्तार

नोएडा। ग्रेटर नोएडा में अवैध रूप से रह रहे 16 विदेशी नागरिकों को थाना बीटा-2 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें 13 पुरुष और 3 महिला हैं। ये लोग वीजा अवधि खत्म होने के बावजूद भी भारत में अवैध रूप से रह रहे थे। कुछ लोग के पास वीजा पासपोर्ट भी नहीं मिला है।

एडीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि कासा ग्रैंड सोसायटी में कुछ विदेशी मूल के नागरिक अवैध रूप से निवास कर रहे हैं। इस सूचना पर थाना पुलिस व क्षेत्रीय अधिसूचना विभाग के अधिकारियों के साथ वहां पर छापेमारी की गई।

उन्होंने बताया कि सोसायटी में रह रहे एडो अहमद, अब्दुल ज्ञानू साडो, मूसा अब्दुल्लाही मूसा, सुबन मूसा अब्दुल्लाही, सेहू मुसा अब्दुलाही, जोर्ज ने फोंके, फेलिस्ब्रेटे, सीजी जिटोमां, यासर सुलेमान, अलियू अब्दुल्लाही, इसरायल अबायोग, फ्रैंक गारब्रीयल, इबिडे सुसेज, इसदर बुकोला, अशुभ इगोवु,जैनेथ गैसपर मिसना को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसमें ज्यादातर लोगों की भारत में रहने की वीजा की अवधि खत्म हो गई थी, जबकि कुछ लोग भारत में रहने के बाद दस्तावेज पासपोर्ट और वीजा भी नहीं दिखा पाए। उन्होंने बताया कि इनके खिलाफ मुकदमा दर्जकर गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि अभी कुछ समय पूर्व थाना बीटा-2 पुलिस ने एमडीएमए ड्रग्स बनाने वाले गैंग का खुलासा किया था। जिसमें दक्षिण अफ्रीका मूल के 13 लोगों की अब तक गिरफ्तारी हुई है। इनके पास से करीब 450 करोड रुपए के ड्रग्स और ड्रग्स बनाने के उपकरण तथा कच्चा माल बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि इसके बाद ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में रह रहे विदेशी नागरिकों के सत्यापन की कार्रवाई तेज  की  गई है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय