Friday, May 9, 2025

नोएडा में एनआरआई को तंत्र मन्त्र से ठीक करने के नाम पर की 2 करोड़ 75 लाख की ठगी, 2 गिरफ्तार

नोएडा।  ग्रेटर नोएडा में रहने वाले हृदय रोग से ग्रसित एक एनआरआई व्यक्ति को तंत्र मंत्र से ठीक करने का दावा करके  अपने झांसे में फंसा कर 2 करोड 75 लाख रुपए की ठगने  के मामले में फरार चल रहे दो लोगों को थाना बीटा-2 पुलिस ने आज गिरफ्तार किया है। इस मामले में सरगना सहित चार लोगों की पूर्व में गिरफ्तारी हो चुकी है।
थाना बीटा-2 के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि अमेरिका में रहने वाली श्रीमती किरण शर्मा ने 7 अप्रैल वर्ष 2023 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके पति संजय शर्मा को मोहम्मद फैजान, जोहा हिमायू, विशाल, बीरेन्द्र बीरेन्द्र प्रसाद जोशी,  जयपाल, हिमांशु और मोना आदि ने अपने जाल में फंसा कर तंत्र मंत्र से उनके हार्ट की बीमारी को ठीक करने के नाम पर बंधक बना रखा है।
उनके खाते से 2,75,00,000 रूपए निकाल लिया है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही पुलिस ने पूर्व में इस मामले में कार्रवाई करते हुए इस गैंग के सरगना गुरु मोहम्मद फैजान, उसकी पत्नी जोहा हिमायूॅ ,मोनी उर्फ मोना, व विशाल को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त लैपटॉप, चेक बुक नगदी आदि बरामद किया था।
उन्होंने बताया कि घटना में शामिल फरार चल रहे बीरेन्द्र प्रसाद जोशी व जयपाल को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है।  इनकी गिरफ्तारी अल्फा वन मेट्रो स्टेशन के पास से हुई है।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय