Sunday, April 27, 2025

हेड कांस्टेबल गोपीचंद हत्याकांड का आरोपी तांत्रिक दो दिन की पुलिस रिमांड पर, शव बरामदगी के लिए चला अभियान

मेरठ। दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल गोपीचंद हत्याकांड का आरोपी तांत्रिक दो दिन की पुलिस रिमांड पर है। पुलिस आरोपी तांत्रिक गणपत को लेकर हस्तिनापुर आश्रम पहुंची। जहां पुलिस ने गोपीचंद हत्याकांड का क्राइम सीन दोहराया। आज शुक्रवार को पुलिस तांत्रिक को लेकर पुलिस गंगा किनारे पहुंची।

पुलिस ने आज गंगा किनारे आरोपी तांत्रिक से पूछताछ की। इस दौरान तांत्रिक से पूछा कि हत्याकांड को किस समय और कैसे अंजाम दिया। हेड कांस्टेबल गोपीचंद के गले पर कितने वार किए। इसके बाद उसके शव को कैसे गंगा के किनारे तक बहाया। तांत्रिक ने बताया कि उसने गोपीचंद को पूरे विश्वास में ले रखा था। उसने गोपीचंद से कहा कि मुर्गे की बलि देते समय ही उसकी इच्छा पूरी हो जाएगी। मुर्गे की बलि देने के बाद उसने गोपीचंद के गले पर दाव से कई वार कर दिए। इस दौरान घायल गोपीचंद उठकर भागने लगा। इसी दौरान तांत्रिक ने और वार किए। इसके बाद गोपीचंद ने कुछ देर बाद दम तोड़ दिया था।

गोपीचंद के शव की तलाश के दौरान आरोपी तांत्रिक ने पुलिस को गुमराह किया। गंगा घाट के किनारे पहुंचने के बाद तांत्रिक बार-बार अपने बयान बदलता रहा। कभी वह कहता कि शव फेंका था तो थोड़ी देर बाद दूसरे स्थान का नाम ले देता था।

[irp cats=”24”]

पुलिस ने आज शुक्रवार की शाम तक गोपीचंद का शव बरामद करने के लिए गंगा में अभियान चलाती रही। लेकिन शव का कोई पता नहीं चल सका। अब कल शनिवार को मखदूमपुर से लेकर गढ़ तक शव की बरामदगी के लिए तलाशी अभियान चलाया जाएगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय