Sunday, May 18, 2025

मुज़फ्फरनगर के आर्य समाजों में फर्जी मैरिज सर्टिफिकेट देने वाले 2 गिरफ्तार, केवल ‘लड्डू’ के बदले दे देता था गवाही !

मुजफ्फरनगर। जनपद में बिना सत्यापन के कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर शादी प्रमाणपत्र जारी करने वाले वैदिक भारत फाउंडेशन तेजलहेडा के सचिव सतीश आर्य व अनगिनत शादियों में गवाह रहे ब्रह्म सिंह को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना सिविल लाइन पुलिस की इस कार्रवाई से आर्य समाज और अन्य संबंधित संस्थाओं में हड़कंप मचा हुआ है।

युवाओं को एक्सपोजर, व्यावहारिक ज्ञान देने के लिए साथ आएं उद्योग और शिक्षा जगत : पीएम मोदी

उल्लेखनीय है कि हाईकोर्ट की सख्ती के पुलिस ने यह कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस पूछताछ में गवाह ब्रह्म सिंह का कहना है कि उसने कोई भी गवाही पैसे लेकर नहीं दी है, बस दावत में लड्डू खाने को मिल जाते हैं, इसी लालच में गवाह बन जाता था।

डीजीपी की बेटी सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार, 14 किलों सोना बरामद

जानकारी के अनुसार थाना सिविल लाइन में वैदिक भारत फाउंडेशन तेजलहेडा, आर्य समाज आदर्श कॉलोनी, आर्य समाज शहर संस्था के पदाधिकारियों के खिलाफ विगत दस दिसंबर को एक मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसमें पुलिस जांच में पता चला कि इन संस्थाओं की ओर से अनेक फर्जी शादी कराये जाने के प्रमाण मिले हैं, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी और आज दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

शत्रु संपत्ति मामले में आजम की पत्नी, बेटा और बहन की अंतरिम जमानत 11 मार्च तक बढ़ी

इस मामले में गिरफ्तार गवाह ब्रह्म सिंह ने बताया कि वह अधिकतर शादियों में गवाह के रूप में मौजूद रहता था, लेकिन इसके बदले वह कोई पैसा नहीं लेता था, बल्कि उसे बस खाने को लड्डू दिए जाते थे। सिविल लाइन पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच पड़ताल कर रही है और अभी आगे और भी गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

लखनऊ की अदालत में पेश नहीं हुए राहुल गांधी, जज ने लगाया दो सौ रुपये का जुर्माना

सिविल लाइन थाना प्रभारी आशुतोष सिंह का कहना है कि इस मामले में पुलिस गंभीरता से जांच पड़ताल कर रही है और विवेचना के दौरान कुछ लोगों के नाम प्रकाश में आये हैं, जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय