Saturday, May 11, 2024

नोएडा में किशोरियों को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले 2 गिरफ्तार

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |
नोएडा । थाना फेस -3 पुलिस ने एक किशोरी को बहला-फुसलाकर  अगवा करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।
थाना फेस- 3 के प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि 6 जनवरी को एक व्यक्ति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिक बेटी को भारत लाल उर्फ संजू बहला फुसलाकर अगवा कर ले गया है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही थाना पुलिस ने किशोरी को बरामद कर उसे अगवा करने वाले भारत लाल को गिरफ्तार कर लिया है।
 एक अन्य  किशोरी को भी बहला-फुसलाकर अगवा करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को थाना सेक्टर 63 पुलिस से आज गिरफ्तार किया है। थाना सेक्टर 63 के प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि दिसंबर माह में एक 17 वर्षी किशोरी को इमरान पुत्र सलीम बहला-फुसलाकर  अगवा कर ले गया था। उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर रही थाना सेक्टर 63 पुलिस ने आज इमरान पुत्र सलीम को गिरफ्तार कर लिया है।
इसके अलावा बाल श्रम रोकने के उद्देश्य से आज गौतम बुद्ध नगर पुलिस के एंटी  ह्यूमन ट्रैफिकिंग पुलिस, कुछ सामाजिक संस्थाएं, चाइल्डलाइन आदि की टीम ने एक संयुक्त कार्रवाई करते हुए विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर 11 बाल श्रमिकों को मुक्त करवाया है।
 पुलिस सहायक श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि बाल श्रम को रोकने के उद्देश्य पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा के नेतृत्व में आज बाल श्रम उन्मूलन अभियान चलाया गया, जिसमें 18 वर्ष से कम उम्र के बाल श्रमिकों को अभियान के दौरान बाल श्रम से मुक्त करवाया गया। उन्होंने बताया कि नोएडा के हरौला गांव तथा ओखला पक्षी विहार की फर्नीचर मार्केट में विशेष करके बाल श्रम करते हुए श्रमिक पाए गए। उन्होंने बताया कि बाल श्रम करवाने वालों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
थाना जारचा पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित चल रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
 थाना जारचा के प्रभारी  सुनील कुमार ने बताया कि गैंगस्टर एक्ट के मामले में फरार चल रहे राहुल पुत्र जगदीश निवासी जनपद बुलंदशहर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि यह चोरी की वारदाते करने के लिए कुख्यात है।
थाना सेक्टर 63 पुलिस ने गस्त के दौरान एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से एक किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया है।
 थाना सेक्टर 63 के प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम हिमांशु पासवान पुत्र रमेश निवासी जिला लोहारदगा झारखंड है। उन्होंने बताया कि आरोपी के ऊपर इससे पूर्व पांच मुकदमे दर्ज हैं। यह चोरी की कई बारदातों में पूर्व में जेल जा चुका है।
थाना दादरी पुलिस ने एक सूचना के आधार पर एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर उसके पास से अवैध हथियार बरामद किया है।
 थाना दादरी के प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि शुक्रवार की रात को एक सूचना के आधार पर थाना दादरी पुलिस ने विवेक कुमार पुत्र आदर्श सिंह निवासी जनपद बुलंदशहर को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने एक देसी तमंचा और कारतूस बरामद किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि यह लूटपाट करने की नीयत से घूम रहा था।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय