Sunday, February 23, 2025

गणेश विसर्जन के दौरान अकोला और पुणे में 2 बच्चे नदी में डूबे

मुंबई। आकोला और पुणे जिले में मंगलवार को गणेश विसर्जन के लिए गए दो बच्चे नदी में डूब गए। इनमें अकोला का 18 साल का लडक़ा और इंदापुर का 16 साल का लडक़ा शामिल है।

पुलिस के अनुसार अकोला जिले के म्हैसांग में पूर्णा नदी में गणेश विसर्जन के लिए गए 18 साल का गणेश गायकवाड़ अचानक पानी का अंदाज़ा न होने से डूब गया। मौके पर जमा नागरिकों ने उसे नदी में निकाला और नजदीकी अस्पताल में ले गए। लेकिन डॉक्टरों ने गणेश को मृत घोषित कर दिया।

ऐसी ही एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना पुणे जिले के इंदापुर के नीरा नरसिंहपुर में घटी। यहां गणपति विसर्जन के दौरान सोलह साल का लडक़ा अनिकेत कुलकर्णी नीरा नदी में डूब गया। उसे भी ग्रामीणों ने नदी से निकाला, लेकिन उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। इंदापुर पुलिस की टीम ने अनिकेत का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय