Wednesday, April 16, 2025

गाजियाबाद में तांत्रिक ने विवाहिता को पति से मिलाने के बहाने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

गाजियाबाद। लोनी में तांत्रिक फैजू ( 40) को पुलिस ने एक महिला और उनकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली क्षेत्र की एक काॅलोनी की निवासी महिला ने फैजू के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें आरोप है कि उसने पहले उनके और फिर उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया।

मुजफ्फरनगर: सिकरी गांव में पड़ोसी की छत पर कबूतर पकड़ने गये युवक को मारपीट कर किया घायल

 

महिला ने पुलिस को बताया कि काफी दिन पहले उनका पति से विवाद हो गया था। इस पर पति छोड़कर चला गया। वह चाहती हैं कि पति वापस आ जाए और उनके साथ ही रहे। किसी ने उन्हें बताया कि तांत्रिक फैजू तंत्र-मंत्र से वशीकरण करके पति से मिला सकता है। उसकी बातों पर यकीन करके वह एक साल पहले फैजू के पास चली गईं।

 

मुजफ्फरनगर में एसडीएम ने कराई 2.5 बीघा ज़मीन कब्जा मुक्त,तालाब की थी भूमि

फैजू ने पहले तंत्र-मंत्र करके पति को वापस बुलाने का दावा किया। काफी दिनों तक वशीकरण की बात करता रहा। इसके बाद उसने घर बुलाकर दुष्कर्म किया। इसकी वीडियो भी बना ली। वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। एक दिन वह घर आया और उनकी बेटी के साथ भी दुष्कर्म किया।

 

 

 

उन्हें इसका पता चला तो पुलिस से शिकायत की। एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि बताया कि केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने पूछताछ में दुष्कर्म की बात कुबूल की है। उसने बताया है कि महिला की मजबूरी का फायदा उठाकर उसने यह घिनौनी हरकत की। उसे लगता था कि वीडियो बना लिए जाने से महिला डर जाएगी और पुलिस से शिकायत नहीं करेगी।

यह भी पढ़ें :  गाजियाबाद में बंगाल हिंसा के विरोध में प्रदर्शन, ममता बनर्जी का पुतला जलाया
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय