Thursday, May 9, 2024

PM मोदी आज मेरठ से करेंगे लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत, जयंत चौधरी भी मंच पर रहेंगे मौजूद

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को भाजपा की अगुवाई वाले एनडीए गठबंधन के लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत मेरठ से करेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी के अलावा हाल ही में एनडीए के सहयोगी बने राष्ट्रीय लोकदल के मुखिया जयंत चौधरी भी मंच पर मौजूद रहेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी की रैली शाम तीन बजे मोदीपुरम स्थित केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान के मैदान पर होगी। ऐसा तीसरी बार होगा, जब मोदी उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत मेरठ से करेंगे। यहां से वे मेरठ-हापुड़ के अलावा बागपत, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, कैराना, सहारनपुर, गाजियाबाद, बुलंदशहर और गौतमबुद्धनगर आदि लोकसभा सीटों को साधेंगे।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा और रालोद कार्यकर्ता पिछले तीन दिनों से मेरठ में डेरा डाले हुए हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी शनिवार को ही मेरठ पहुंच गए। रैली स्थल पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय