Tuesday, May 20, 2025

मेरठ के पूर्व विधायक व सपा नेता योगेश वर्मा पर गुंडा एक्ट लगाने की तैयारी,नोटिस भेजा

मेरठ। मेरठ के पूर्व विधायक व सपा नेता योगेश वर्मा पर गुंडा एक्ट लगाने की तैयारी की जा रही है। प्रशासन की तरफ से पुलिस के जरिये उन्हें कारण बताओ नोटिस भिजवाया गया है। अब इसका जवाब योगेश वर्मा को आज बृहस्पतिवार को एडीएम सिटी के यहां दाखिल करना है।

जिलाधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस ने करीब दो माह पहले गुंडा एक्ट की कार्रवाई शुरू की थी और जिलाधिकारी के यहां रिपोर्ट भेजी थी। पिछले साल विधानसभा चुनाव में जब प्रत्याशियों का आपराधिक इतिहास जारी किया गया था। तब योगेश वर्मा पर 31 मुकदमे दर्शाए गए थे।

इससे पहले योगेश वर्मा की दौराला थाने में हिस्ट्रीशीट खुली थी, हालांकि कुछ बाद में उसे बंद कर दिया गया था। बाद में फिर उसे खोला गया। योगेश वर्मा बसपा के टिकट पर हस्तिनापुर से 2002 में चुनाव लड़े थे। 2007 में बसपा ने फिर उसी सीट से उन्हें उतारा और वह चुनाव जीत गए। 2017 में उनकी पत्नी बसपा के टिकट पर महापौर का चुनाव जीती थीं। बाद में योगेश ने सपा का दामन थाम लिया। योगेश को 2022 में सपा ने हस्तिनापुर से टिकट दिया, मगर वह हार गए।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय