Sunday, September 8, 2024

नोएडा में 2 ने की आत्महत्या, 9 लोगों की संदिग्ध मौत, चार मिले अज्ञात शव

नोएडा। जनपद गौतमबुद्व नगर के नोएडा व ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में रहने वाले वाले 2 लोगों ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर लिया। वहीं चार महिलाओं समेत 9 लोगों की की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। इसके अलावा पुलिस ने विभिन्न जगहों से चार अज्ञात शव बरामद किया है।
पुलिस आयुक्त के मिडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर-126 क्षेत्र के  रोहिल्लापुर गांव में रहने वाले राजकुमार नामक व्यक्ति ने मानसिक तनाव के चलते आज सुबह को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि मृतक नशे का आदि था। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर-49 क्षेत्र में रहने वाले नीरज कुमार 35 वर्ष ने अज्ञात कारण के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना फेस-तीन क्षेत्र के मामूरा गांव में रहने वाली जमील (41 वर्ष) को उसके परिजनों ने गंभीर हालत में आज सुबह को नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया है।
उन्होंने बताया कि सेक्टर 55/63 तिराहे के पास कार्तिक चंद दास उम्र 40 वर्ष सड़क किनारे मूर्छित अवस्था में मिला। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनसकी मौत हो गई है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर-39 क्षेत्र में रहने वाले रवि किशन श्रीवास्तव निवासी ग्राम छलेरा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि थाना फेस-2 क्षेत्र में रहने वाले राजकुमार 45 वर्ष की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि थाना बीटा-दो क्षेत्र में रहने वाले सचिन प्रकाश उम्र 39 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।
थाना ईकोटेक-प्रथम क्षेत्र में रहने वाले प्रवेश उम्र 31 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर-24 क्षेत्र में रहने वाली सुनीता नामक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर-24 क्षेत्र में रहने वाली मंजू नामक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर-24 क्षेत्र में रहने वाली अंगूरी नामक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।
मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के परी चौक के पास एक 75 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस को मिला है। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर-58 क्षेत्र में एक 30 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस को मिला है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना फेस -2 क्षेत्र में एक 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस को मिला है। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर-24 क्षेत्र के मोदी माल के पास एक 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। उन्होंने बताया कि पुलिस को आशंका है कि उक्त सभी व्यक्तियों की मौत लू-लगने से हुई है। पुलिस सोशल मीडिया और आसपास के लोगों की सहायता से शवों की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय