Sunday, April 27, 2025

हरियाणा से 2 निर्दलीय विधायक भाजपा में हुए शामिल, दोनों ने दिया समर्थन

हरियाणा। हरियाणा से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई है, जिसमें दो निर्दलीय विधायकों ने भाजपा का दामन थाम लिया है। निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव जीत चुके राजेश जून और देवेंद्र कादियान अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए हैं। हरियाणा चुनाव में काउंटिंग खत्म होने के बाद भाजपा को इन दोनों विधायकों का समर्थन मिल गया है, जो पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण राजनीतिक बढ़त साबित हो सकता है।

यह निर्णय भाजपा के हरियाणा चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक के बाद लिया गया। इन निर्दलीय विधायकों का भाजपा में शामिल होना राज्य की राजनीतिक समीकरणों को प्रभावित कर सकता है, खासकर जब भाजपा को सरकार बनाने के लिए समर्थन की आवश्यकता है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय