Sunday, February 23, 2025

नोएडा में देसी तमंचे के साथ 2 शातिर बदमाश गिरफ्तार

नोएडा। थाना दादरी पुलिस ने 2 शातिर बदमाशों को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। बदमाश लूटपाट करने की नीयत से घूम रहे थे।
थाना दादरी के प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि थाना पुलिस ने एक सूचना के आधार पर इंतजार पुत्र तसलीम नामक व्यक्ति को कस्बा दादरी से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसकी तलाशी लेने पर इसके पास एक देसी तमंचा और कारतूस मिला है। थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह लूटपाट करने की नीयत से घूम रहा था।

 

थाना प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में थाना पुलिस ने सलमान नामक युवक को गिरफ्तार कर इसके पास से देसी तमंचा और कारतूस बरामद किया है। उन्होंने बताया कि इसकी गिरफ्तारी विशाल दुर्गा मंदिर के पास से हुई है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय