Friday, April 11, 2025

देश में कोरोना के 2,994 नए मरीज, 24 घंटे में सात की मौत

नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,994 नए मरीज सामने आए हैं। इस दौरान सात संक्रमित लोगों की मौत हो गई। इस अवधि में 1,840 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब तक कोरोना वायरस से 4,41,71,551 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। रिकवरी रेट 98.77 प्रतिशत है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार देश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 16,354 हो गई है। दैनिक संक्रमण दर 2.09 प्रतिशत है।

टीकाकरण की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 9,981 खुराक दी गई हैं। देश में अबतक कोरोना से बचाव के टीके की 220.66 करोड़ खुराक दी जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में 1,43,364 लोगों की जांच की गई है। अबतक कुल 92.16 करोड़ लोगों की जांच की जा चुकी है।

यह भी पढ़ें :  मनोज कुमार के निधन से दुखी, उन्होंने भारतीय सिनेमा पर अमिट छाप छोड़ी - द्रौपदी मुर्मू
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय