Saturday, February 22, 2025

नोएडा में नकली नोट चलाने व बेचने वाले महिला समेत 3 गिरफ्तार

नोएडा। लैपटॉप और प्रिंटर के माध्यम से नकली नोट छाप कर मार्केट में चलाने व बेचने वाले एक गैंग के महिला समेत तीन लोगों को थाना सेक्टर-63 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 75 हजार रुपए के नकली नोट बरामद किये है।

पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) राम बदन सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर-63 पुलिस ने एक सूचना के आधार पर सरगुन पुत्र वीरेंद्र, धीरज पुत्र रूद्र प्रसाद जाटव तथा श्रीमती कोमल यादव को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने एक लैपटॉप, प्रिंटर, तथा 75 हजार रुपए के नकली नोट बरामद किया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे लोग लैपटॉप और प्रिंटर के माध्यम से नकली नोट छाप कर मार्केट में चलाते थे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय