Thursday, May 15, 2025

नोएडा में समधी अशोक हत्याकांड में 3 और गिरफ्तार 

नोएडा। थाना बिसरख पुलिस ने 27 नवंबर को यदुवंशी फार्म हाउस में आयोजित एक शादी समारोह में नोएडा के होशियापुर गांव के रहने वाले अशोक नामक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या करने के मामले में फरार चल रहे तीन बदमाशों को आज गिरफ्तार किया है।
पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) श्रीमती सुनीति ने बताया कि 27 नवंबर को यदुवंशी फार्म हाउस ग्राम बिसरख में विनोद यादव पुत्र रनवीर सिंह की बेटी की शादी थी।  इस शादी में शेखर यादव ने अपने साथियों के संग मिलकर अपने समधी अशोक यादव की गोली मारकर हत्या कर दी थी। शेखर की बेटी की अशोक के बेटे से शादी हुई थी। लेकिन दोनों के बीच नहीं बनी, तथा तलाक का मामला चल रहा था।
इसी बात को लेकर शेखर, अशोक से रंजिश मान रहा था। उन्होंने बताया कि इस हत्या में शामिल शेखर यादव को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि इस मामले में फरार चल रहे सौरव यादव, गौरव यादव तथा विकास यादव को पुलिस ने आज गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त अवैध हथियार भी बरामद किया है। डीसीपी ने बताया कि इनकी गिरफ्तारी लाल कुआं के पास से हुई है।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय