Monday, February 24, 2025

नोएडा में ग्रेटर नोएडा क्षेत्र से 3 किशोरियां लापता, युवकों पर शक

नोएडा। ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर रहने वाली तीन किशोरियां लापता हो गई हैं। पीड़ितों की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना दनकौर के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया किएक व्यक्ति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 14 जुलाई से उसकी 14 वर्षीय बेटी लापता है। उन्होंने बताया कि पीड़ित ने दीपक और सुदामा नामक दो लोगों पर शक जाहिर किया है। उसका आरोप है कि उन्होंने उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अगवा किया है।

थाना जारचा के प्रभारी निरीक्षक ज्ञान सिंह ने बताया कि प्यावली गांव में रहने वाली एक 17 वर्षीय किशोरी 23 जुलाई से अपने घर से लापता है। उन्होंने बताया कि किशोरी के परिजनों ने नितिन पुत्र राजेंद्र पर उसको अगवा करने का शक जाहिर करते हुए थाना जारचा में मुकदमा दर्ज करवाया है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना बीटा-2 के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि सिगमा-2 सेक्टर में रहने वाले एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी 14 वर्षीय बेटी कल से घर से लापता है। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय