Sunday, May 11, 2025

मेरठ में कचहरी परिसर में मिली लाश, पुलिस में मचा हड़कंप

मेरठ। कचहरी परिसर के पास एक पुरुष का काफी पुराना शव पड़ा मिला। शव का अधिकतर हिस्सा कंकाल में तब्दील हो चुका था। राहगीरों ने शव पड़ा देखा तो सिविल लाइन थाना पुलिस को सूचना दी। कचहरी में शव मिलने से पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया।

 

 

थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। शव मौके पर कैसे पहुंचा, इसकी पड़ताल पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से कर रही है। पुलिस के मुताबिक, शव का चेहरा कंकाल में बदल चुका है। हाथ भी आधे कंकाल में तब्दील हो चुके थे। किसी युवक का कंकाल लग रहा है। उसने ट्रैक सूट पहन रखा था और पैरों में जूते भी हैं। जमीन पर बिछे हुए कंबल पर कंकाल मिला है। उसके पास कुछ सामान भी मिला है। माना जा रहा है कि किसी ने हत्या कर पुराने शव को यहां ठिकाने लगाया है।

 

कचहरी जैसे अति सुरक्षित क्षेत्र में यह शव आखिर कहां से आया। कौन उसे यहां फेंक गया। पुलिस इन सभी बिंदुओं की जांच कचहरी के आसपास लगे सीसीटीवी कैमेरों की मदद से कर रही है। शव क्षत-विक्षत होने की वजह से उसकी पहचान करनी भी पुलिस के लिए चुनौती बन सकती है। मौत का कारण जानना भी मुश्किल हो सकता है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय