Tuesday, May 20, 2025

गाजियाबाद की डासना जेल में 33 बंदी हेपेटाइटिस संक्रमित, चार महिलाएं भी शामिल

गाजियाबाद। डासना जेल में 33 बंदियों में हेपेटाइटिस की पुष्टि हुई है। इन बंदियों को बीमारी के बारे में जानकारी नहीं थी। बंदियों का इलाज शुरू करने के लिए सैंपल जांच को भेजे हैं। रिपोर्ट आने के बाद इलाज शुरू किया जाएगा। संक्रमित पाए गए बंदियों की उम्र 25 से 45 वर्ष के बीच है। जेल में 25 व 26 सितंबर को स्वास्थ्य विभाग ने अभियान चलाकर बंदियों की स्क्रीनिंग करने के बाद 488 के नमूने लिए थे। इनमें 158 महिला और 330 पुरुष बंदी शामिल थे।

 

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग टीम ने महिला बैरक में बंद 158 बंदियों के सैंपल लिए और पुरुष बैरकों से 330 बंदियों के सैंपल लिए। इनकी जांच रिपोर्ट सोमवार को आई है। इसमें 29 पुरुष और 4 महिलाएं पॉजिटिव पाई गई हैं। इनमें हेपेटाइटिस सी के 28 और हेपेटाइटिस बी के चार मरीज हैं। इसके अलावा एक मरीज में हेपेटाइटिस बी और सी दोनों पाए गए हैं। सभी मरीजों का वायरल लोड जानने के लिए खून के सैंपल की जांच की जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद मरीजों की स्थिति के आधार पर उनका इलाज शुरू किया जाएगा। डॉ. गुप्ता ने बताया कि जांच रिपोर्ट जेल प्रशासन को भेज दी गई है। जेल प्रबंधन के साथ ही वहां तैनात डॉक्टर को सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय